Rajasthan Associationराजस्थान एसोसिएशन · फरीदाबाद

President's message · अध्यक्ष का संदेश

A camel rider crossing a golden dune in Rajasthan

फरीदाबाद में राजस्थान के निवासी बड़ी संख्या में वास करते हैं। समाज का उनकी बहुमुखी क्षमता का लाभ मिलता रहे, यह अति आवश्यक है।

हमें इस बात को गहराई से अनुभव करने की आवश्यकता है कि हम जिस नगर में निवास करते हैं, व्यापार कर धन उपार्जन करते हैं, उस नगर के हम सभी ऋणी हैं। यहाँ के सामाजिक जीवन के चहुँमुखी और राजनैतिक गतिविधियों में अपना आर्थिक और वैचारिक योगदान दें – यह हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। यह तभी संभव है जब संस्था का प्रत्येक सदस्य सेवापरायण, विवेकशील और विनम्र हो। श्रृंखला की कड़ियों की तरह सारे सदस्य एक दूसरे से जुड़े रहें। जिस संस्था के सदस्य व्यक्तिगत प्रतिष्ठा, पद कामोह, ईर्ष्या-द्वेष व दुर्भावना के शिकार हो जाते हैं, उस संस्था की प्रतिष्ठा धूमिल हो जाती है।

राजस्थान ने अखिल भारतीय स्तर पर शिक्षा, कला, राजनीति, धर्म, अध्ययन और उद्योग के क्षेत्र में कीर्तिमान खड़े करने वाले अनेक यशस्वी महापुरुषों को जन्म दिया है। हमारी यह शानदार परम्परा बराबर बनी रहे, इसी में हमारा गौरव है।

आज राजस्थान एसोसिएशन गर्व महसूस करता है कि मानसिक रुप से अविकसित बच्चों के स्कूल का निर्माण कर उसे प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त रुप से संचालन करेगा।

मैं संस्था के सभी सदस्यों का आभारी हूँ जिन्होंने मुझमें आस्था और विश्वास जताया है, और मैं उनकी आस्था और विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा। मैं अपने कार्यकारणी सदस्यों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ और आशा करता हूँ कि आप सभी के सहयोग से संस्था की प्रगति और उन्नति के लिए हम अग्रसर रहेंगे। श्री मधुसूदन लढ़ाजी को बधाई देता हूँ जिनके मार्ग दर्शन से यह संचार प्रौद्योगिकी (वेबसाइट) तैयार की गई है।

संस्था का प्राणप्रवाह “सर्वजनहिताय सर्वजनसुखाय”, “गंगा की तरह निरन्तर प्रवाहमान रहे”, यही मेरी शुभकामना है।

जय हिन्द।
बिनोद कुमार भुवालका

Be part of the story

Anyone aged 18 or above who shares our aims can become a member. Holi, Teej, Diwali and Dandiya are celebrated together at Rajasthan Seva Sadan.

Become a member Contact us

  • Holi
  • Teej
  • Diwali Milan
  • Dandiya Raas